रमजान के पवित्र माह में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे ने दी इफ्तार पार्टी राजनगर में आपसी भाईचारे के साथ सैकड़ों लोगों ने किया रोजा इफ्तार

---Advertisement---

 

राजनगर। रमजान के पवित्र माह के अवसर पर नगर परिषद राजनगर में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर दुबे द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम गुड्डू चौहान की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है। रोजा रखने वाले लोग पूरे महीने अनुशासन और श्रद्धा के साथ इबादत करते हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज को रोजा इफ्तार की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में जेपी श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, इमरान खान बंटी, समसू, नूर अली, मुजफ्फर, शमशेर पठान, सोनू, अरमान, समीर, सद्दाम, बदरू, मकसूद, शाहिद खान, फिरोज, निजामुद्दीन, इंतजाम शेख सहित अल्पसंख्यक विभाग के मोहम्मद इफ्तिखार तथा अंजुमन फलाहुल मुस्लिम कमेटी राजनगर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment