रखरखाव कार्य के चलते अनूपपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 एवं 8 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी अवरुद्ध  

---Advertisement---

 

अनूपपुर 6 अप्रैल 2026/ म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर के कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) ने बताया है कि उपसंभाग अनूपपुर अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र, 33 के.व्ही. लाइन, एल.टी. लाइन एवं ट्रांसफार्मरों का रखरखाव का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य के प्रभावी रूप से सम्पादन हेतु विभिन्न उपकेन्द्रों/फीडरों में विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी।

 

कार्यपालन अभियंता ने बताया है कि 07 अप्रैल को 11 के.व्ही. मॉडल फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. न्यू बम्हनी फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पिपरिया ए.जी. फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. केल्हौरी फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं तथा 8 अप्रैल को 11 के.व्ही. जमुड़ी फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पसला फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. पिपरिया डी.एल. फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं, 11 के.व्ही. बकेली फीडर से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के यहां प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी। कार्य के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहने की समयावधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 6, 2026

April 6, 2026

April 6, 2026

April 6, 2026

April 6, 2026

April 6, 2026

Leave a Comment