रामनवमी पर काव्यांजलि: स्व. यशोदा यादव की स्मृति में काव्य संध्या, कोयलांचल के कवियों ने बांधा समा
जमुना कॉलरी अनूपपुर रामनवमी के पावन अवसर तथा स्वर्गीय श्रीमती यशोदा यादव की पुण्यतिथि पर जमुना कॉलरी स्थित दुर्गा पंडाल के पास दादू लाल यादव के निवास पर एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोयलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन दादू लाल यादव द्वारा किया गया, जबकि संचालन वरिष्ठ शायर मोहम्मद यासीन खान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा मां सरस्वती की वंदना नंदलाल सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।
काव्य संध्या में वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार कैलाश पाटकर, सफी अहमद, यासीन खान, अमरेंद्र सिंह परिहार, धर्मेंद्र मिश्रा एवं युवा कवि कृष्ण कुमार मिश्रा ने अपनी रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल त्रिपाठी (खान अधीक्षक सह प्रबंधक) रहे, जबकि अध्यक्षता राजू गुप्ता, पति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पसान ने की। इस अवसर पर गंगाधर गोपाल, अजय यादव (उपाध्यक्ष नगर पालिका पसान), धनु मंडल, सुमन मंडल, अमित जायसवाल, सरिता जायसवाल, ललिता यूईके, फूलमती कुमारी यादव, बदरुद्दीन खान, इसराइल खान, विवेक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, मुकेश लहरे, अजय सिंह, प्रदीप मिश्रा, बोसकी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय यशोदा यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया तथा रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।










