2 मार्च से मध्य प्रदेश में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नई परिवहन नीति के विरोध में बड़ा फैसला

---Advertisement---

2 मार्च से मध्य प्रदेश में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नई परिवहन नीति के विरोध में बड़ा फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
फिटनेस को लेकर बस मालिकों में असंतोष इंडोरामा जाना होगा 3000 से अधिक का खर्च फिटनेस के लिए अतिरिक्त

मध्य प्रदेश में 2 मार्च से निजी बसों के पहिए थम सकते हैं। प्रदेशभर के निजी बस संचालकों ने राज्य सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यह निर्णय हाल ही में सागर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न बस संचालक संगठनों ने भाग लिया

सम्मेलन में तय किया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधीश और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसी कड़ी में धार में प्राइवेट बस ऑनर्स कल्याण समिति द्वारा कलेक्टर और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में 21 दिसंबर 2025 को प्रकाशित राजपत्र संशोधन के प्रारूप को निरस्त करने और 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित संशोधन को पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की गई है। साथ ही वर्तमान में लागू बस संचालन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की बात कही गई है

बस संचालकों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों से खराब सड़कों, डीजल की बढ़ती कीमतों और वाहन पार्ट्स के महंगे होने के बावजूद वे लगातार आम जनता को सेवाएं देते रहे हैं। उनका आरोप है कि नई परिवहन नीति और हालिया राजपत्र संशोधन निजी बस संचालकों के हितों के प्रतिकूल हैं, जिससे संचालन में गंभीर कठिनाइयां आएंगी

जिला बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 2 मार्च से प्रदेशभर में निजी बसों का संचालन अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर दिया जाएगा। वहीं सचिव कैलाश तिवारी ने नई परिवहन नीति को दमनकारी बताते हुए तत्काल संशोधन निरस्त करने की मांग दोहराई।
बस संचालकों ने आम जनता को होने वाली संभावित असुविधा पर खेद व्यक्त किया है, लेकिन हड़ताल के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डाली है। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी के बाद क्या रुख अपनाती है।

 

बाइट 01
महेश फकीरा, बस मालिक,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 12, 2026

April 12, 2026

April 12, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

Leave a Comment