अनूपपुर
अनूपपुर जिला मुख्यालय पर स्थित अनूपपुर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने प्रसाशसन के खिलाफ कलमबंद हड़ताल चालू कर दिया है तथा उनकी मांग है जब तक पांच महिनों का भुगतान नहीं होता तब तक हड़ताल बंद नहीं होगा ,नपा कर्मचारियों के पास आर्थिक तंगी से लेकर घरेलू समास्या बढ़ रही है खाने के लाले पड़ चुके हैं कर्मचारियों का कहना है कि नपा प्रसाशसन हमारी बातें सुनने को तैयार नहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया शाम को नपा कार्यालय में बैठते हैं कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं कहते हैं कि फंड नहीं है जबकि चुंगी टैक्स से नपा को पैसे प्राप्त हो रहा है,अब सवाल यहां उठना लाजिमी है कि यादि नपा कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहते हैं तो शहर की साफ सफाई से लेकर मकान परमीशन तथा और योजनाओं का काम ठप रह सकता है जिससे आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अब देखना होगा कि नपा प्रसाशसन क्या करती है खबरें सामाचार पत्रों पर प्रकाशित हो रही है लेकिन नपा प्रसाशसन नींद से जाग नहीं रही है















