नल जल योजनाओं के पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर, 18 मार्च 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जनपद पंचायत कोतमा के सभागार में विकासखंड कोतमा अंतर्गत संचालित नल जल योजनाओं के पंप ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में कुल 26 पंप ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पंप ऑपरेटरों को मोटर पंप के संचालन, रख-रखाव, सुरक्षा उपायों, स्टार्टर के उपयोग, वाल्व संचालन तथा पाइपलाइन लीकेज रोकने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही जल प्रबंधन, विद्युत के सुरक्षित उपयोग एवं योजनाओं के प्रभावी संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंप ऑपरेटरों की कार्यकुशलता बढ़ाना एवं नल जल योजनाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा सके।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी बन सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment