मुख्य लाइन ग्राम पंचायत के अनुमोदन के बिना ही ₹10000 प्रति मानक दर से कर ली अग्निशमन यंत्रों की खरीदी

---Advertisement---

मुख्य लाइन ग्राम पंचायत के अनुमोदन के बिना ही ₹10000 प्रति मानक दर से कर ली अग्निशमन यंत्रों की खरीदी

दर्पण पोर्टल पर दिख रहे बिलो ने की सच्चाई उजागर

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

जनपद पंचायत धार के अंतर्गत आने वाली 52 पंचायत के लिए बिना पंचायत की अनुमति के ही ₹10000 प्रति मानक के दर से कर दिए अग्निशमन यंत्र पंचायत में फिट जबकि बाजारों में इनकी कीमत महज ₹2000 से अधिक नहीं है सरकारी धन का इस प्रकार दुरुपयोग प्रशासन की पारदर्शिता पर एक प्रश्न चिन्ह लगा देता है क्या अग्निशमन यंत्रों की खरीदी से पूर्व पंचायत से उनका अनुमोदन लेना आवश्यक नहीं था ग्राम सभा यह तय करती कि हमें अग्निशमन यंत्र खरीदना है या नहीं उसके विधिवत कोटेशन बुलाए जाते सचिव अपने स्तर से ही इसकी खरीदी कर लेते फिर किसी आदेश के तहत इन कंपनियों ने 52 पंचायत में जाकर अग्निशमन यंत्रों को फिट कर दिया इस संबंध में जब जैतपुरा के पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ना तो हमारे ग्राम सभा में किसी प्रकार का अनुमोदन किया गया है कंपनी वाले अपनी इच्छा से आकर ही अग्निशमन यंत्र को फिट कर चले गए ₹2000 की वस्तु को यदि ₹10000 में खरीदा जाता है तो पंचायती राज का भ्रष्टाचार खुले तौर पर सामने दिखाई दे रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन इस प्रकार की खरीदी पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जावेगी

1बाईट
जितेंद्र सिंह मंडलोई जनपद
उपाध्यक्ष धार

2बाईट
अजय सिंह ठाकुर प्रवक्ता कांग्रेस एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment