मुख्य चौराहे पर धंसा वाल्व बना हादसे का खतरा, पानी रिसाव से बढ़ी बीमारी की आशंका

---Advertisement---

मुख्य चौराहे पर धंसा वाल्व बना हादसे का खतरा, पानी रिसाव से बढ़ी बीमारी की आशंका
कोयलांचल समाचार के लिए शैलेश जैन की रिपोर्ट

मनेन्द्रगढ़। नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की लापरवाही नगरवासियों के लिए खतरा बनती जा रही है। नगर के मुख्य चौराहे पर जल वितरण के लिए बनाए गए वाल्व पर लगाया गया लोहे का जाल वर्षों से वाहनों के दबाव के कारण लगभग एक फीट तक धंस गया है, जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया है। इस कारण यहां आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह का गड्ढा किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकता है। वहीं वाल्व से लगातार पानी का रिसाव भी हो रहा है, जिससे पानी प्रदूषित होकर वापस लोगों के घरों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र में पीलिया जैसी बीमारियों के फैलने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिसका एक कारण दूषित पानी माना जा रहा है।

इस संबंध में वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गिरधर जायसवाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगरपालिका अध्यक्ष को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो।

नगरवासियों ने नगरपालिका परिषद से जल्द से जल्द वाल्व की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं और बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment