अनूपपुर 29 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्षल पंचोली द्वारा मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुपालन में जिले हेतु पूर्व घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। जनभावनाओं एवं स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पूर्व में घोषित 31 मार्च 2026 (मंगलवार) का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
निर्देशानुसार, 31 मार्च (मंगलवार) को जिले के समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं बैंक पूर्ववत खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।















