अनूपपुर 30 मार्च 2026- जिले के फुनगा क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। विद्यालय परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व हैंडपंप के लिए खनन कार्य कराया गया था, लेकिन सेट नहीं लगाए जाने के कारण हैंडपंप अनुपयोगी पड़ा था। इससे छात्राओं एवं शिक्षकों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हैंडपंप को सुधारकर चालू कर दिया। हैंडपंप के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद विद्यालय में पेयजल संकट समाप्त हो गया है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों एवं विद्यालय प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर के निर्देश पर पयारी विद्यालय में सुधरा हैंडपंप, जल संकट से मिली राहत
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Monday, March 30, 2026 2:21 PM















