अनूपपुर,27 मार्च 2026/ अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत हर्राटोला बरसोत के ग्राम पंचायत फ़र्रीसेमर के बैगा बस्ती में निर्मल नीर (सामुदायिक कूप) का निर्माण कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। निर्माण के दौरान ही जल स्रोत के माध्यम से पानी की उपलब्धता होने से वर्तमान में 15 फिट पानी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद के एपीओ ने बताया कि निर्मल नीर सामुदायिक कूप के निर्माण से आसपास के लगभग 50 पारिवारिक सदस्यों द्वारा इस कूप से निस्तार किया जा सकेगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 बैगा बाहुल्य फरीॅसेमर ग्राम में निर्मल नीर सामुदायिक कूप का किया जा रहा निर्माण
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Friday, March 27, 2026 10:25 AM


















