जिला हमने बनाया, श्रेय कोई और ले रहा – कमरो पूर्व विधायक का मंत्री श्यामबिहारी पर सीधा हमला

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। जिला पंचायत भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कमरो ने दो टूक कहा कि जिला कागजों में नहीं, जमीन पर कांग्रेस ने बनाया है। उन्होंने मंत्री के आरोपों को नकारते हुए कहा कि जिले के गठन के साथ ही प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया गया था और सभी जरूरी विभागों की स्थापना की गई थी।

उन्होंने याद दिलाया कि उस समय कलेक्टर और एसपी स्तर के अधिकारियों की नियमित पदस्थापना रही जिससे यह साबित होता है कि जिला पूरी तरह कार्यरत था। शुरुआती दौर में अन्य जिले से अधिकारियों को प्रभार देना सामान्य प्रक्रिया होती है इसे मुद्दा बनाना केवल भ्रम फैलाना है।

पूर्व विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक रमन सिंह की सरकार रही, तब नया जिला क्यों नहीं बना? उन्होंने आरोप लगाया कि आज वही लोग कांग्रेस सरकार के फैसलों पर भूमिपूजन कर वाहवाही लूटने में लगे हैं। मेडिकल कॉलेज को लेकर भी कमरो ने कहा कि इसकी नींव कांग्रेस सरकार के समय रखी गई थी और बजट में प्रावधान भी किया गया था।

अंत में कमरो ने तंज कसते हुए कहा की जमीन तैयार हमने की, फीता कोई और काट रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment