जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल जमुना कॉलरी का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा 8वीं में 92.6% व 5वीं में 96.8% सफलता

---Advertisement---

जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल जमुना कॉलरी का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा 8वीं में 92.6% व 5वीं में 96.8% सफलता

जमुना कॉलरी (अनूपपुर)। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी स्थित जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है

घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा 8वीं में कुल 42 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 38 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3 विद्यार्थी पूरक रहे। इस प्रकार कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 92.6 प्रतिशत रहा

कक्षा 8वीं में निधि नामदेव (पिता रमेश नामदेव) ने 513 अंक (85.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कार्तिक राजपूत (पिता कमल किशोर राजपूत) ने 502 अंक (83.6%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रोहिणी पांडे (पिता रामकिशोर पांडेय) ने 495 अंक (82.5%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया

इसी प्रकार कक्षा 5वीं के परिणाम भी उत्कृष्ट रहे। कक्षा 5वीं में कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 1 विद्यार्थी पूरक रहा। परीक्षा परिणाम में 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 96.8 प्रतिशत रहा

कक्षा 5वीं में तृषा तिवारी (पिता विजय शंकर तिवारी) ने 326 अंक (81.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उमइजा फातिमा (पिता लियाकत अली) ने 325 अंक (81.25%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विनायक कुमार मिश्रा (पिता अनूप कुमार मिश्रा) ने 320 अंक (80%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद शर्मा, सचिव लाल बहादुर जायसवाल, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी शंकर तिवारी, वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र सिंह, कैंसर अली एवं राजेश सिंह ने भी इस शानदार परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय इसी प्रकार बेहतर परिणाम देता रहेगा

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

Leave a Comment