गहरवार बस सर्विस ने टूरिस्टों की सुविधा हेतु ट्रैवलर वाहन किया शामिल

---Advertisement---

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को गहरवार बस सर्विस भेजरी द्वारा नए ट्रैवलर वाहन का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अमरकंटक के नर्मदा मंदिर परिसर में वाहन का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया जिसमें परिवार के सदस्य शामिल होकर पूजन में भाग लिया । पूजन कार्यक्रम में परिवार के सदस्य बृजेंद्र सिंह , रवि सिंह , सैलू सिंह , छत्रपाल सिंह (नन्हे) , विकास सिंह , ऋषभ सिंह , ऋतिक सिंह , उत्कर्ष सिंह , क्रिस सिंह , अंश सिंह , निश्चय सिंह , आयु सिंह , कनिष्क सिंह , शिक्षा सिंह (ट्विंकल) , सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे ।

 

मां नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी (बंदे) महाराज ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से वाहन का पूजन-अर्चन संपन्न कराया तथा वाहन के सफल संचालन की कामना की ।

 

गहरवार बस सर्विस के संचालक छत्रपाल सिंह गहरवार ने बताया कि क्षेत्र में उनकी बस सेवा पूर्व से संचालित है लेकिन अमरकंटक जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल में छोटे वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रैवलर वाहन जोड़ा गया है । इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के भ्रमण , शादी-ब्याह एवं अन्य शुभ अवसरों पर आवागमन में सुविधा मिलेगी ।

उन्होंने बताया कि यह नई सेवा आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है जिससे क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को भ्रमण आदि में आने जाने हेतु बेहतर सेवा मिल सकेगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment