अनूपपुर 7 अप्रैल 2026/ शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एस.आई.एस. लिमिटेड, अनूपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सी.आई.टी./डीएच/एसएलवी एवं जी.टी.ओ. पद हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन 09 से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह शिविर 9 अप्रैल 2026 को राजेन्द्रग्राम थाना परिसर, 10 अप्रैल 2026 को कोतमा थाना परिसर, 11 अप्रैल 2026 को वेंकटनगर थाना परिसर, 12 अप्रैल 2026 को अनूपपुर थाना परिसर, 13 अप्रैल 2026 को जैतहरी थाना परिसर, 14 अप्रैल 2026 को रामनगर थाना परिसर, 15 अप्रैल 2026 को चचाई थाना परिसर, 16 अप्रैल 2026 को अमरकंटक थाना परिसर, 17 अप्रैल 2026 को भालूमाड़ा थाना परिसर, 18 अप्रैल 2026 को करनपठार थाना परिसर, 20 अप्रैल 2026 को फुनगा तथा 21 अप्रैल 2026 को अनूपपुर में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, सी.आई.टी./डीएच/एसएलवी हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा जी.टी.ओ. हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु 21 से 37 वर्ष होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 9131557489, 8310564861 पर संपर्क कर सकते हैं।











