दुधारू पशु वितरण कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च को ग्राम हर्री में

---Advertisement---

अनूपपुर 27 मार्च 2026 / अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम हर्री में 28 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत दुधारू पशु वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जैतहरी विकासखंड के चयनित 10 विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की ग्रेडेड मुर्रा भैंसें प्रदान की जाएंगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को पशुपालन संबंधी किट एवं पशु बीमा के दस्तावेज भी वितरित किए जाएंगे।

 

इस योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment