धार में पहली बार दौड़ा रेल इंजन, पीथमपुर–धार ट्रैक पर ट्रायल रन शुरू… ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

---Advertisement---

धार में पहली बार दौड़ा रेल इंजन, पीथमपुर–धार ट्रैक पर ट्रायल रन शुरू…

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार जिले के लोगों का दशकों पुराना रेल का सपना आज हकीकत में बदलता नजर आया, जब पीथमपुर से धार के बीच पहली बार रेल इंजन का ट्रायल रन शुरू किया गया।
इंदौर–दाहोद रेल परियोजना के तहत रेलवे विकास निगम लिमिटेड और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में यह परीक्षण किया जा रहा है। करीब 38 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर टॉवर वैगन के जरिए ट्रैक की मजबूती, घुमाव और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच की जा रही है।
रेलवे ने 23 से 26 मार्च तक ट्रायल रन का शेड्यूल तय किया है, जिसमें अलग-अलग गति पर इंजन चलाकर ट्रैक की क्षमता परखी जाएगी।
हालांकि धार तक रेल लाइन तैयार हो चुकी है, लेकिन टिही सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इंदौर से सीधा रेल संपर्क संभव हो पाएगा, जिसकी उम्मीद मई-जून 2026 तक जताई जा रही है।
इस ऐतिहासिक ट्रायल से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में धार को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

Leave a Comment