छट तालाब के पास 12 किलो 480 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार भालूमाड़ा पुलिस की छापामार कार्रवाई, बाइक सहित दो लाख रुपये का मशरूका जब्त

---Advertisement---

छट तालाब के पास 12 किलो 480 ग्राम गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
भालूमाड़ा पुलिस की छापामार कार्रवाई, बाइक सहित दो लाख रुपये का मशरूका जब्त

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार रात छट तालाब के पास पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 12 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, जबकि एक मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका करीब 2 लाख रुपये का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छट तालाब के पास कुछ लोग अवैध गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अशोक पटेल (56) निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा और जालिम सिंह (54) निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाड़ा को एक बोरी में गांजा के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा अनिल पटेल निवासी छिल्पा से खरीदकर बिक्री के लिए लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 480 ग्राम गांजा तथा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 M 2251 जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

कार्रवाई में महिपाल प्रजापति, कृपाल सिंह, गुरु प्रसाद चतुर्वेदी, अभिषेक राजपूत, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव एवं सुप्रिया त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब मामले में फरार आरोपी अनिल पटेल की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment