चेक बाउंस और भरण-पोषण मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

चेक बाउंस और भरण-पोषण मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई चेक बाउंस और भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने के मामलों में की गई।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में चेक बाउंस से जुड़े मामलों में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत फरार आरोपियों तथा धारा 125 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत भरण-पोषण की राशि अदा नहीं करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक राहुल बरडे की टीम ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के मामले में फरार आरोपी सोनू यादव (40) निवासी ग्राम बिजौड़ी थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार किया।

वहीं परिवार न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण बेबी सिंह राठौर बनाम राजेश सिंह राठौर में भरण-पोषण की 2 लाख 96 हजार रुपये की राशि अदा नहीं करने पर फरार आरोपी राजेश सिंह राठौर (30) निवासी हर्री थाना कोतवाली अनूपपुर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment