चांद के दीदार के साथ धार शहर में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

पवित्र रमजान माह के समापन के साथ ही चांद के दीदार पर धार जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर में रौनक नजर आई और मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए।

धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद ईदगाह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर शहर काजी वकार सादिक ने नमाज अदा कराई और अपने संदेश में समाज में भाईचारा, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने रोजे और इबादत के बाद ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन होता है।

ईदगाह में नमाज के बाद भावुक और खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए और बड़ों से ईदी पाकर खुशी से झूम उठे।

इस मौके लाट मस्जिद के बाहर एडीएम संजीव केशव पांडे , एसडीएम राहुल गुप्ता , तहसीलदार दिनेश उइके,तहसीलदार आशीष चौहान , डीएसपी आनंद तिवारी, थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान , इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार द्वारा शहर काजी वकार सादिक , मुजीब कुरैशी सहित समाजजनों को गले मिल कर ईद की बधाई दी..

 

शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में सेवइयां और मिठाइयों की खुशबू फैली रही, वहीं बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही।

लाट मस्जिद ईदगाह के अलावा शहर की हैदरी मस्जिद, मरकज मस्जिद और तोहिद मस्जिद में भी अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। हर जगह शांति और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

कुल मिलाकर धार में ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment