भगत सिंह चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

---Advertisement---

भगत सिंह चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

राजनगर | सुमिता शर्मा

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर क्रांतिकारी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजनगर स्थित भगत सिंह चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज देश स्वतंत्र है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने और समाज में भाईचारा, एकता और न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुल्लू दुबे, किसान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम नारायण सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, ब्लॉक सेवा दल जिला अध्यक्ष मनोहर जायसवाल, यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, हर्षीतेश्वर मणि तिवारी, सद्दाम अंसारी, आलोक सिंह, उप सरपंच सोमनाथ केवट, विपिन दुबे, संदीप पनिका, क्रांति मानिकपुरी, रविन्द्र मौर्य, बाबा, अजय चतुर्वेदी, विवेक सिंह, मकसूद आलम, कृष्णा तिवारी, दिलीप दहिया, राकेश कोल, पार्षद पवन, अभिषेक चौहान, दिलीप केवट, अरविंद यादव, बंटी केवट एवं आमीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नगर के नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

March 23, 2026

Leave a Comment