बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ के संदेश के साथ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान जिले के हर गांव एवं शहर में जारी  

---Advertisement---

 

 

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले की 2414 बालिकाओं को लगाई गई एचपीवी की वैक्सीन

 

अनूपपुर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से ‘‘बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ के संदेश के साथ राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष 3 माह की बालिकाओं का टीकाकरण जिले के हर गांव एवं शहर में जारी है।

 

अनूपपुर जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में भी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को एचपीवी की वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक जिले की 2414 बालिकाओं को एचपीवी की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा यह राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अपील की है कि जिन माता-पिता ने अभी तक अपनी बेटी का टीकाकरण नही करवाया है। वह नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है उसकी रोकथाम। एचपीवी वैक्सीन हमारी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि जिले की प्रत्येक बालिकाओं तक यह सुविधा पहुंचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment