अवैध रेत परिवहन पर कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कोतमा।
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंगेरी घाट क्षेत्र से अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केवाई नदी के चंगेरी घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लोड कर बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक मैसी फर्ग्युसन 1035 ट्रैक्टर की ट्रॉली में अवैध रेत लोड पाई गई। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लगभग तीन घन मीटर अवैध रेत जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब 5 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में अज्ञात चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में रामखेलावन यादव और अभय त्रिपाठी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment