अनूपपुर जिले में SIS द्वारा विशेष भर्ती अभियान शुरू, सुरक्षा जवान से लेकर GTO तक कई पदों पर भर्ती

---Advertisement---

 

10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर, जिले के विभिन्न थाना परिसरों में 9 से 21 अप्रैल तक आयोजित होंगे भर्ती शिविर

 

अनूपपुर। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है। SIS (Security & Intelligence Services) Group Enterprises तथा SSCI (Security Skills Council of India) द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत अनूपपुर जिले में विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सुरक्षा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

भर्ती अभियान में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, C.I.T./DH/SLV तथा G.T.O. के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं।

 

भर्ती प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षा जवान के पद के लिए 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊँचाई 167 सेमी तथा वजन 56 से 100 किलोग्राम होना आवश्यक है।

सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी तथा वजन 56 से 100 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

C.I.T./DH/SLV पद के लिए भी 12वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 167 सेमी तथा वजन 56 से 100 किलोग्राम होना चाहिए।

वहीं G.T.O. पद के लिए ग्रेजुएट, आयु 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी और वजन 56 से 100 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

 

वेतनमान की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। सुरक्षा जवान को 18,000 से 27,000 रुपये, सुरक्षा सुपरवाइजर को 20,000 से 30,000 रुपये तथा GTO को 27,000 से 37,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

 

कंपनी की ओर से चयनित कर्मचारियों को PF, ESIC मेडिकल सुविधा, प्रमोशन की संभावना, सालाना वेतन वृद्धि, सरकारी पेंशन व विधवा पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही दो बच्चों को IPS, देवब्रत स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था, रियायती दर पर आवास एवं भोजन, तथा 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी का प्रावधान भी बताया गया है। कंपनी द्वारा स्थानांतरण भत्ता भी दिया जाएगा।

 

अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड साथ लाना होगा तथा 350 रुपये भर्ती शुल्क जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा छह चरणों में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

भर्ती शिविर जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार

9 अप्रैल 2026 को राजेंद्रग्राम थाना परिसर,

10 अप्रैल 2026 को कोतमा थाना परिसर,

11 अप्रैल 2026 को बिजुरी थाना परिसर,

12 अप्रैल 2026 को अनूपपुर थाना परिसर,

13 अप्रैल 2026 को जैतहरी थाना परिसर,

14 अप्रैल 2026 को रामनगर थाना परिसर,

15 अप्रैल 2026 को चचाई थाना परिसर,

16 अप्रैल 2026 को अमरकंटक थाना परिसर,

17 अप्रैल 2026 को भालूमाड़ा थाना परिसर,

18 अप्रैल 2026 को करनपथार थाना परिसर,

20 अप्रैल 2026 को फुनगा थाना परिसर तथा

21 अप्रैल 2026 को अनूपपुर थाना परिसर में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

 

इस भर्ती अभियान में अनूपपुर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी R.T.A., Anuppur से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 9131557489 तथा 8310564861 जारी किए गए हैं।

 

भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने युवाओं से निर्धारित तिथियों पर भर्ती स्थल पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment