अमित त्रिवेदी बने पीथमपुर तहसील अध्यक्ष पत्रकारिता व सामाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

---Advertisement---

अमित त्रिवेदी बने पीथमपुर तहसील अध्यक्ष
पत्रकारिता व सामाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

कोयलांचल समाचार के लिए ब्यूरो रिपोर्ट: शैलेंद्र जोशी, धार

धार। राष्ट्रीय स्तर की पत्रकार संगठन आर्यावर्त पत्रकार संघ मध्य प्रदेश में पीथमपुर के सक्रिय पत्रकार अमित त्रिवेदी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह सोलंकी और महासचिव राकेश सिंह चौहान की सहमति से धार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी ने अमित त्रिवेदी को पीथमपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अमित त्रिवेदी भास्कर डिजिटल पीथमपुर के संवाददाता हैं और लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। संगठन ने उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अमित त्रिवेदी की नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संतोष पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार साबिर खान, अमर वर्मा, राष्ट्रीय कवित्री अनीता आनंद, कामिल मेहर सहित कई सामाजिक और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पत्रकारिता के साथ-साथ समाजहित में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment