कोरिया। रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में 27 मार्च 2026 को डायल 112 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित और जनहितकारी बनाना रहा। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डायल 112 की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम तथा आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस जैसी सेवाएं एक ही नंबर पर तत्काल उपलब्ध होती हैं जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यशाला में सेवा की गुणवत्ता सुधारने, तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही रिस्पॉन्स टाइम कम करने और आम जनता तक सेवा की पहुंच बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों से सुझाव लिये गये और भविष्य में डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन तथा एसडीओपी राजेश साहू के पर्यवेक्षण में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े द्वारा संपन्न कराया गया।









