आजीविका दीदियां सशक्तिकरण के अवसर का लाभ लेकर स्वावलंबी बने- सीईओ जिला पंचायत उत्पादक समूह उन्मुखीकरण समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका दीदियो को किया प्रोत्साहित

---Advertisement---

 

अनूपपुर,11 मार्च 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत अनूपपुर अंतर्गत जिला स्तरीय उत्पादक समूह (प्रोड्यूसर ग्रुप) के उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक में आजीविका दीदियो को राज्य सरकार द्वारा सशक्त बनाए जाने के मिशन को सफल बनाने का आव्हान किया है।

उन्होंने कहा कि आजीविका दीदियो व उनके परिवार को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर अवसर प्रदान किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इस अवसर का लाभ लेकर आजीविका मिशन की क्रियाशील पूंजी को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि आवश्यक सहयोग मिशन के अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है इस अवसर का वह पूरा लाभ उठाएं।

उन्होंने आजीविका दीदियो से अधोसंरचना के लिए प्रदान की जाने वाली राशि से आजीविका गतिविधि को बढ़ाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिला स्तरीय उत्पादक समूह उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक में आजीविका मिशन के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री दशरथ झरिया, श्री दीपक मोदनवाल व विकासखंड प्रबंधक एवं आजीविका मिशन की दीदियाॅ उपस्थित थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment