नवरंग गरबा उत्सव समिति द्वारा सोडा फैक्ट्री में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन, नन्हे बाल कलाकारों से लेकर महिलाओं तक ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ
सोडा फैक्ट्री। नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरंग गरबा उत्सव समिति द्वारा सोडा फैक्ट्री में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। माँ दुर्गा की आराधना, पारंपरिक गरबा नृत्य और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश वर्मा, अखिलेश सिंह, विवेक पांडेय एवं प्रदीप परोहा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात गरबा उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम नन्हे बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद बड़े बच्चों एवं महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रौनक बढ़ाई।
बच्चों एवं महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्सव में अंकुल द्विवेदी, दुर्गा शर्मा, मीनल धगत, राजेश्वरी, वैष्णवी द्विवेदी, शिवांगी द्विवेदी, सौम्या सिंह, खुश्बू, आयुषी गुप्ता, नन्दनी गोंड, शिया सेन, नव्या मिश्रा एवं आस्था मिश्रा सहित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वहीं मानसी ग्रुप, संगीता ‘रूबी’ ग्रुप, गायत्री ग्रुप एवं बच्चों के ग्रुप ने भी शानदार गरबा प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक परिधानों, संगीत और सामूहिक नृत्य ने आयोजन को यादगार बना दिया।
विमला पांडेय एवं आशीर्वाद मिश्रा ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन विमला पांडेय एवं आशीर्वाद मिश्रा ने किया। उनके प्रभावी मंच संचालन ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
सहयोगियों के योगदान से सफल हुआ भव्य आयोजन
नवरंग गरबा उत्सव को सफल बनाने में अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहयोगियों में अरविंद शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, आशीर्वाद मिश्रा, पी.के. सिंह, परमजीत सिंह, जी.एल. नागपुरे, ज्ञानी तिवारी, विकास झा, ओम प्रकाश शर्मा, आनंद गौरव पटेल (सिविल), अमित सिंह, शिवजी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुभाष मिश्रा, चाचा पांडेय, नारायण दास गुप्ता, रवि मिश्रा (हनुमान मंदिर), प्रभाकर उर्मलिया, रघुवर राय, रजनीश शर्मा, रविशंकर तिवारी, अरुण मिश्रा एवं प्रदीप परोहा का योगदान सराहनीय रहा
महिला सहयोगियों में रीता शुक्ला, रेखा सिंह, दुर्गा शर्मा, राजेश्वरी नायर एवं मीनल घगाट का विशेष सहयोग रहा।
नवरंग गरबा उत्सव समिति ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहभागिता से यह आयोजन भव्य एवं यादगार बना। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया
जय माता दी!
नवरंग गरबा उत्सव समिति की ओर से सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक आभार।






































































