मजदूरों से भेदभाव, सड़क बदहाली और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 30 अक्टूबर को धरना

---Advertisement---
  • पार्वती राठौर के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय जैतहरी के समक्ष गरजेंगी महिलाएं

जैतहरी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अनूपपुर ने मजदूरों के शोषण, बदहाल सड़कों, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की मनमानी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ 30 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय जैतहरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सीटू कार्यालय जैतहरी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य पार्वती राठौर ने की। राज्य उपाध्यक्ष कामरेड नीना शर्मा ने बैठक में मार्गदर्शन दिया।

बैठक में मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन पर स्थानीय एवं बाहरी मजदूरों के बीच वेतन और सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए समान काम के लिए समान वेतन की मांग उठाई गई।साथ ही प्रभावित खातेदार के परिवार एवं स्थानीय लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाने की मांग उठाई।जैतहरी–सेमरवार और जैतहरी–धुरवासिन मार्गों की बदहाली, माइक्रोफाइनेंस मामले में बड़े आरोपियों पर कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कथित मनमानी तथा बोरवेल अनुमति के नाम पर किसानों से वसूली का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

इसके अलावा सोन नदी से मोजर बेयर पावर प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए जिन किसानों की जमीन का उपयोग किया गया, उनके परिजनों को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में ललिता राठौर, राधा राठौर, सरस्वती राठौर, गुलाब बाई चौधरी, कुसुम राठौर और सविता यादव सहित 50 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “एसआईआर रद्द करो” के नारे लगाकर विरोध जताया।

समिति ने स्पष्ट किया कि इन जनसमस्याओं को लेकर 30 अक्टूबर का धरना प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने और मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा यदि प्रशासन मांगों पर अनसुनी करती है तो क्रमबद्ध और उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment