विशेष अभियान 6 के तहत बीसीसीएल के चांच-विक्टोरिया, सिजुआ एवं पीबी क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन चरण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चांच-विक्टोरिया क्षेत्र में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

इसी क्रम में सिजुआ क्षेत्र में भी विशेष अभियान 6 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। वहीं, पीबी क्षेत्र में भी विशेष अभियान 6 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई। इसके साथ ही बीसीसीएल के अन्य क्षेत्रों एवं इकाइयों में भी विशेष अभियान 6 के अंतर्गत पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां आयोजित की गईं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हरित आवरण के विस्तार तथा प्रकृति संरक्षण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थागत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान 6 के तहत बीसीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, ई-कचरा प्रबंधन, अभिलेख प्रबंधन, कार्यालय एवं कॉलोनी परिसरों की साफ-सफाई, पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के आगामी चरणों में भी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली, कार्य-जीवन संतुलन एवं तनाव प्रबंधन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रयासों का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को दैनिक व्यवहार और संस्थागत कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बनाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment