सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 से पहले
सीएमपीडीआई ने छात्रों पर पहुंचने की अपनी पहल जारी रखी

रांची 15 अक्टूबर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 (26 अक्टूबर से 1 नवम्बर, 2026 तक) के उपलक्ष्य में सीएमपीडीआई ने 15 अक्टूबर, 2026 को रांची के दो स्कूलों में छात्रों के लिए कई गतिविधियां आयोजित कीं। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मूल्यों को बढ़ावा देना है
रांची के कांके रोड स्थित गोंदवाना प्लेस के गोंदवाना प्राइमरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जबकि हातमा के राजकीय मध्य विद्यालय में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन गतिविधियों ने छात्रों को अपनी रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों, ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी समझ को व्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया
कार्यक्रम के दौरान ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ अंकित स्कूल बैग एवं जूट के बैग छात्रों के बीच वितरित किए गए। छात्रों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई
इन पहलों के माध्यम से सीएमपीडीआई का उद्देश्य युवा पीढ़ी में ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक आचरण के मूल्यों के प्रति जागरूता उत्पन्न करना और ईमानदारी व सच्चाई का वातावरण सृजित करना है






































































