- जिपं सामान्य सभा मे डीपीडीपी सर्व सम्मत अनुमोदित
- जिपं सीईओ ने बीबी जी राम जी के अनुमत्य कार्यों के संबंध में दी जानकारी
अनूपपुर,14 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक एजेंडा के पालन प्रतिवेदन से सदन को अवगत कराया गया।
बैठक में डीपीडीपी वित्तीय वर्ष 2026- 27 कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक मे आगामी रवि फसल की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई।
कृषि विभाग के योजनाओ की विस्तृत समीक्षा मे जिला पंचायत सदस्यों ने बीज वितरण की जानकारी का कैलेंडर तैयार कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, सदस्य सुश्री भारती केवट, श्रीमती किरण चौधरी, श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह, श्रीमती यशोदा कोदू सिंह,श्री नर्मदा सिंह,श्री राम जी रिंकू मिश्रा, श्री दरोगा सिंह, श्री रंजीत सर्राटी, जिला पंचायत के एसीईओ श्री के के सोनी,परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग,मत्स्य विभाग,आबकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, सर्व शिक्षा अभियान, लोक निर्माण विभाग से संबंधित मुद्दों पर सदस्यों ने ध्यानाकर्षण कराया इस संबंध में अधिकारियों ने विषयगत जानकारी दी।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने विकसित भारत- ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) के संबंध में जानकारी देते हुए नवीन निर्देशों के तहत जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आपदा से संबंधित विशेष कार्य के 54 अनुमत्य कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका, आधारभूत संरचना निर्माण के तहत 10 कार्यों की स्वीकृति दी गई थी जिसे बढ़ाया गया है।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना मद अंतर्गत सड़कों के मरम्मत कार्यों पर चर्चा की गई जिस पर जिला पंचायत सदस्यों ने अपने सुझाव रखें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग भवन द्वारा बनाए जा रहे सांदिपनी विद्यालय खोदरी खूका,खू॔टाटोला,आदि के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत द्वारा करो की वसूली के ऑन बोर्डिंग एवं ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से संग्रहित राशि के संबंध में जानकारी बैठक में दी गई।
उन्होंने ग्रामीण युवाओं के शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षा के अध्ययन के लिए बनाए जा रहे युवा रीडिंग हाल की जानकारी देते हुए कहा कि इससे गांव के बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल बनेगा, प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी उन्होंने बताया कि युवा स्टूडेंट क्लब का भी इस संदर्भ में गठन किया जाएगा। उन्होंने युवा रीडिंग हाल के संबंध में जानकारी दी।
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में नर्मदा पथ विकास के अंतर्गत परिक्रमा वासियों के सुविधा के लिए गेवियन संरचना,आश्रय स्थल,सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण, पेयजल बोरिंग, साफ सफाई, पौधारोपण आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के आवश्यक कार्यो के संदर्भ में विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया।







































































