पीएम स्वनिधि योजना से माधुरी गुप्ता को मिला सिलाई कार्य आगे बढ़ाने का अवसर

---Advertisement---

अनूपपुर 13 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने जैतहरी के वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्रीमती माधुरी गुप्ता को अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग दिया है। श्रीमती माधुरी गुप्ता के पति का नाम श्री रामचरण गुप्ता है। उन्हें सिलाई कार्य में विशेष रुचि थी और वे अपने काम का विस्तार करना चाहती थीं, लेकिन पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर श्रीमती माधुरी गुप्ता ने नगर परिषद जैतहरी की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) शाखा से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पंजीयन कराया। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा जैतहरी द्वारा उन्हें पहली बार 10 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। उन्होंने निर्धारित 12 माह की अवधि में ऋण का समय पर भुगतान किया। इसके बाद बैंक से 20 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसकी किश्तों का भुगतान भी उन्होंने निर्धारित अवधि में नियमित रूप से किया।

दोनों ऋणों का समय पर भुगतान करने के बाद बैंक द्वारा श्रीमती माधुरी गुप्ता को 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। वर्तमान में वे इस ऋण की किश्तों का भी नियमित भुगतान कर रही हैं। योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से ऋण सुविधा मिलने से उन्हें अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने का अवसर मिला है। अब वे अपने कार्य से होने वाली आय के माध्यम से परिवार के खर्चों में सहयोग कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

पीएम स्वनिधि योजना से मिले सहयोग के लिए श्रीमती माधुरी गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ऋण सुविधा मिलने से उन्हें अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment