शहडोल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारियों पर संभागीय कार्यशाला आयोजित
https://youtu.be/S16pNzAKdlw?si=F5aToV3QzjTpviIi
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशन में होटल सूर्या इंटरनेशनल, शहडोल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारियों को लेकर एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें शहडोल संभाग के सभी 22 नगरीय निकायों के 44 अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने भाग लिया
कार्यशाला में फीडबैक फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, घर-घर संग्रहण, एमआरएफ सेंटर संचालन, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन तथा आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज एवं रीसायकल) के महत्व पर प्रशिक्षण दिया। नागरिक सहभागिता बढ़ाने के लिए आईईसी गतिविधियों एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष जोर दिया गया
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया
अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा सभी ने अपने-अपने नगरीय निकायों को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया
बाइट – प्रदीप श्रीवास्तव, जनरल मैनेजर फीड बैक फाउंडेशन
बाइट – आशीष विश्वास, ट्रेनर
बाइट – वंदना अवस्थी, ट्रेनी
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637







































































