झाबुआ जाते समय धार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार झाबुआ प्रवास के दौरान धार आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का शनिवार सुबह इंदौर-अहमदाबाद रोड पर आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत का भी स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल झाबुआ प्रवास पर जा रहे थे। धार बायपास पर अल्प प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश रावला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, तिरला जनपद अध्यक्ष सीताराम सिंघारे, जिला कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी, एल्डरमैन टोनी ठाकुर, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी, महिला मोर्चा पदाधिकारी पप्पी मकवाना, किसान मोर्चा कार्यालय मंत्री शांतिलाल शर्मा, पंकज जाधव, जीवन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे




































































