“सेवा सेतु अभियान” का हुआ आयोजन
मौके पर ही समस्याओं का किया गया
समाधान

अनूपपुर/डूमरकछार – राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर को नगर परिषद डूमरकछार कार्यालय भवन में “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वारा” के अंतर्गत जन कल्याणकारी शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से जनता तक पहुंचाना था, शिविर में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए निकायवासी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए,जिन पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया गया
शिविर का शुभारंभ एवं संचालन पदानुक्रम के अनुसार गरिमामयी वातावरण में किया गया, निकाय अध्यक्ष व जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम,सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान, एल्डरमैन पंचम पाव, पार्षद विजेंद्र देवांगन, पार्षद पति योगेश पालीवाल और के.एन. शर्मा सहित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की समस्याओं को सुना गया और उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया गया
इस शिविर में राजस्व विभाग,महिला एवं बाल विकास ल,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,स्वास्थ्य,पशुपालन,श्रम,जनजातीय कार्य, शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी प्रमुख विभागों के द्वारा विशेष स्टॉल लगाए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं,पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, मौके पर प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत कर तत्काल संबंधित विभाग के नोडल अधिकारियों को सौंपकर कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है
शिविर को सफल बनाने में मैदानी टीमों का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें राजस्व विभाग से पटवारी सृष्टि मरावी, स्वास्थ्य विभाग का अमला,आशा कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास की टीम तथा निकाय के अधिकारी कर्मचारी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी मुस्तैद रहे। जिला नोडल अधिकारी व मॉनिटरिंग ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह श्याम के दिशा-निर्देशन तथा तहसीलदार कोतमा के राजस्व पर्यवेक्षण में नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों ने पार्षदों,
एल्डरमैन,नागरिकों,समाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक पदाधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित कर हितग्राहियों को शिविर तक पहुँचाने और उनके आवेदनों के ऑनलाइन पंजीयन,भौतिक संकलन व सत्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से किया,जिससे यह शिविर सफल और लोक-कल्याणकारी साबित हुआ



































































