गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली जोरो पर

---Advertisement---

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली जोरो पर

उपभोक्ताओं से 30 से 50 रुपए अतिरिक्त लेने की शिकायत, गैस सिलेंडर में वजन भी कम
कोतमा। नगर में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित राशि से अधिक रुपए वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि गैस सिलेंडर घर पहुंचाने वाले हॉकर निर्धारित कीमत के अलावा 30 से 50 रुपए तक अतिरिक्त राशि की मांग करते हैं। खासकर घर पर मौजूद महिलाओं से लिया जाता है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस का वजन कम होने का आरोप भी लगाया है।
वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सहित कीमत करीब 965 रुपए बताई जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं के अनुसार डिलीवरी के समय हॉकर अलग से 30 से 50 रुपए की मांग करते हैं। अतिरिक्त राशि देने में आनाकानी करने वाले उपभोक्ताओं को कथित तौर पर गैस की डिलीवरी के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है जिससे नाराजगी देखी जा रही है।

कॉपी में कीमत का कॉलम रहता हैं खाली
: गैस की डिलीवरी के समय हॉकर द्वारा उपभोक्ता की कॉपी में सिलेंडर की कीमत दर्ज नहीं की जाती। कीमत का कॉलम खाली छोड़ दिए जाने से उपभोक्ता को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि सिलेंडर की निर्धारित कीमत कितनी है और अतिरिक्त राशि किस मद में ली जा रही है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर डिलीवरी के दौरान अधिक राशि वसूली जाती है।

शिकायत के बाद वापस हुई अतिरिक्त राशि:नगर के समाजसेवी मनोज सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके घर के सामने रहने वाले प्रदीप शुक्ला को गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान 30 रुपए अतिरिक्त लिए गए। इसके अलावा सिलेंडर में गैस का वजन भी 2 किलो कम होने की शिकायत सामने आई। मामले की शिकायत अनूपपुर फूड ऑफिसर अलका पटेल से किए जाने के बाद रुपए वापस हुए साथ ही गैस भी बदला का दूसरा मिल सका।
चंद्रेश जैन ने बताया कि गैस डिलेवरी के समय लगातार 30 रुपए वसूला जाता रहा जिसको लेकर शिकायत एजेंसी में करने के बाद राहत मिल सका।
Lवार्ड 5 पुरानी बस्ती निवासी हेमचंद्र सोनी ने बताया ऑफिस में रहने के दौरान घर में गैस देने के बाद हमेशा महिलाओं से 30 रुपए अधिक लिया जाता रहा है त्रस्त होकर फोन पर शिकायत फूड ऑफिसर के पास किया जिसके बाद अब रुपए मांगना बंद हो गया है। फूड ऑफिसर अलका पटेल से जानकारी लेने का प्रयास करने पर संपर्क नहीं हो सका।
होम डिलेवरी के समय अधिक राशि लेना अनुचित है। एजेंसी प्रबंधक एवं खाद्य अधिकारी से इसकी जानकारी ली जाएगी।
दशरथ सिंह तहशीलदार कोतमा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment