चिरमिरी में महिला से अश्लील हरकत करने का मामला, 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

चिरमिरी में महिला से अश्लील हरकत करने का मामला, 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था अपराध, जांच के बाद आरोपी हिरासत में

चिरमिरी। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामले में चिरमिरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत कर उसे परेशान करने के आरोप में 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है

मामले के अनुसार 30 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे पीड़िता अपने घर के सामने स्ट्रीट लाइट के पास खड़ी थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला वंशालाल उसके सामने अशोभनीय हरकत करने लगा और गलत काम के लिये बुलाने लगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार अश्लील इशारे कर उसे परेशान कर चुका था। घटना के दौरान महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने 1 अक्टूबर को थाना चिरमिरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 368/2026 के तहत बीएनएस की धारा 75(1)(ii) और 79 में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 9 अक्टूबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी वंशालाल पिता रामसुन्दर उम्र 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 16 गढ़हा दफाई हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी का रहने वाला है

एसपी के निर्देशन में हुई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जिज्ञासा यादव, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक सुरेश तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment