अनूपपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांग छात्रावास में बच्चों को बांटे फल, गूंजे प्रेरणा गीत
अनूपपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला अनूपपुर के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (सेवा में मेरा योगदान) के अंतर्गत जिला दिव्यांग (CWSN) छात्रावास अनूपपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने छात्रावास के बच्चों से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ मिलकर प्रेरणा गीत गाया, जिससे पूरे परिसर का माहौल अत्यंत ऊर्जावान और भावुक हो गया
इस अवसर पर जिला समन्वयक उमेश कुमार पाण्डेय, ब्लॉक समन्वयक फते सिंह, परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान, कोशिश फाउंडेशन, आनंदम सोशल वेलफेयर सोसायटी धनगवां पूर्वी से दिनेश जी,ह्यूमैनिटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र जी उपस्थित रहे। साथ ही छात्रावास के अधिकारी विनय मिश्रा, परामर्शदाता शिवानी सिंह, विक्रम सिंह, अनिल सिंह परिहार, प्रीति सिंह सीएमसीएलडीपी छात्र सहित छात्रावास का समस्त स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे







































































