धार के धरमपुरी से विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पहले किया आंदोलन का ऐलान संगठन की फटकार के बाद लिया यू टर्न
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा अपनी ही पार्टी की केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान करना अब महंगा पड़ता दिख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है
पूर्व विधायक पाचीलाल मेडा ने भी मौके को देखकर अपना अभी मत जारी करते हुए कहा कि जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है केंद्र में बीजेपी की सरकार है तो विधायक विकास कार्य क्यों नहीं करवा पा रहे हैं
बता दें कि धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने धामनोद नगर पालिका के CMO पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के धार स्थित निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद जिले की सियासत गरमा गई थी।
कारण बताओं नोटिस की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के साथ-साथ संगठन के सभी अधिकारियों को भेज दी गई है
1बाईट धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर







































































