मारपीट और जान से मारने की धमकी के बाद भी FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

---Advertisement---

मारपीट और जान से मारने की धमकी के बाद भी FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

पीड़ित उत्तम कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, कहा—थाने में आवेदन लेने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

जमुना कोतमा। सामूहिक रूप से गाली-गलौज, बुरी तरह मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान एक पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित उत्तम कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में जब उन्होंने ई-FIR कर उसकी प्रति लेकर थाने में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की, तो उसे भी स्वीकार नहीं किया गया

ऑपरेटिव बाजार जमुना कॉलरी में हुई घटना

पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान ऑपरेटिव बाजार, जमुना कॉलरी में एक महिला रास्ते में खड़ी थी हॉर्न बजाने के बाद महिला के रास्ते से नहीं हटने पर विवाद की स्थिति बनी आरोप है कि महिला के परिजन एवं अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने का प्रयास किया

पीड़ित के अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं आवेदन में कहा गया है कि वीडियो में एडिट कर कुछ आपत्तिजनक बातें लिखते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया

सिर, आंख और छाती में आई गंभीर चोटें

उत्तम कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, आंख और छाती में गंभीर चोटें आई हैं उनका आरोप है कि हमला जान से मारने के उद्देश्य से किया गया था उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट जारी रखी गई

आवेदन में उत्तम सिंह ने आरोप लगाया है कि महिला सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी।

28 और 29 सितंबर को थाना भालूमाड़ा पहुंचे, फिर भी FIR नहीं होने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने 28 सितंबर 2026 एवं 29 सितंबर 2026 को थाना भालूमाड़ा में उपस्थित होकर आवेदन दिया, लेकिन उनकी रिपोर्ट पर FIR दर्ज नहीं की गई और न ही उन्हें आवेदन की प्राप्ति दी गई। उनका कहना है कि घटना में लगी चोटों के बावजूद उनका मेडिकल परीक्षण भी तत्काल नहीं कराया गया

पीड़ित ने बताया कि वह वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं और घटना के दिन अवकाश पर थे उन्होंने आवेदन में बताया कि मारपीट के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं तथा उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है

ई-FIR कराने के बाद भी थाने में कार्रवाई नहीं होने का आरोप

उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 2 अक्टूबर 2026 को ई-FIR भी दर्ज कराई इसके बाद वह ई-FIR की प्रति लेकर थाना भालूमाड़ा पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि वहां भी रिपोर्ट की प्रति स्वीकार नहीं की गई और मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई

आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्हें आरोपियों के नामों की पूरी जानकारी तत्काल नहीं थी। उन्होंने महिला का नाम केतकी तथा एक युवक का नाम घनश्याम बताया है वहीं अन्य आरोपियों की पहचान और नाम बाद में सामने आने की बात आवेदन में कही गई है

पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान उत्तम कुमार सिंह ने अब पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब को आवेदन देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई, घटना की जांच तथा उन्हें सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है

आवेदन के साथ पीड़ित ने थाना भालूमाड़ा में दिए गए आवेदन की छायाप्रति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दिए आवेदन की प्रति तथा ई-FIR की प्राप्ति भी संलग्न की है

पीड़ित का कहना है कि पुलिस अधीक्षक स्तर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होने पर ही उसे न्याय मिलने की उम्मीद है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment