अमौदा में चार हत्याओं से सनसनी, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

---Advertisement---

अमौदा में चार हत्याओं से सनसनी, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

लाठी-डंडे और ईंट से किया हमला, तीन की मौके पर मौत; 5 वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, चार घायल

अनूपपुर। करनपठार थाना क्षेत्र की सरई चौकी अंतर्गत ग्राम अमौदा के बिजौरा टोला में 3 अक्टूबर को हुए सनसनीखेज चार हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लाठी-डंडे और ईंट से परिवार के सदस्यों पर हमला किया था। हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

हमले में चार लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर 2026 को अमौदा के बिजौरा टोला में गंभीर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सरई चौकी और करनपठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी प्रेम सिंह पिता सुभानी सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मरदरा, थाना नौरोजाबाद, जिला उमरिया ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया।

गंभीर चोटों के कारण संपत सिंह, अनुपिया और भन्नी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोना पिता चैन सिंह, उम्र 5 वर्ष, को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतकों में संपत सिंह पिता प्रसादी सिंह उम्र 70 वर्ष, अनुपिया पिता स्वर्गीय सुभानी सिंह उम्र 55 वर्ष, भन्नी बाई पति संपत सिंह उम्र 65 वर्ष और मोना पिता चैन सिंह उम्र 5 वर्ष शामिल हैं।

चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार

हमले में चैन सिंह उम्र 45 वर्ष, कुमारी चंचल उम्र 6 वर्ष, कुमारी भारती उम्र 3 वर्ष और गंगा सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की गई। शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अपराध दर्ज, आरोपी से हथियार और खून लगी शर्ट बरामद

फरियादी की रिपोर्ट पर करनपठार थाने में अपराध क्रमांक 316 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे, ईंट तथा आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट को जब्त कर वीडियोग्राफी कराते हुए सीलबंद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

24 घंटे में गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की विवेचना कर रही है।

मंगल दुबे की भूमिका रही महत्वपूर्ण

आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की कार्रवाई में करनपठार थाना प्रभारी/सरई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगल दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चंद्रोल, फूल सिंह श्याम, रामप्रसाद, अनुराग सिंह और साहब सौर भी शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और जब्त सामग्री के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment