प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिला सहारा

---Advertisement---
  • अंकित ने शुरू किया मोटर पार्ट्स एवं रिपेयरिंग का व्यवसाय

अनूपपुर 03 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना से पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम धीरू टोला निवासी अंकित अरुण जायसवाल को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने मोटर पार्ट्स एवं वाहन रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय शुरू किए दो वर्ष हो चुके हैं और वर्तमान में उनका व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

अंकित बताते हैं कि वर्ष 2024 में उनकी पढ़ाई का अंतिम चरण चल रहा था। इसी दौरान राजेंद्रग्राम के करौंदी तिराहा के पास उनका नया घर भी तैयार हो रहा था। उनके पिता श्री अरुण कुमार जायसवाल ने उन्हें सलाह दी कि आगे की पढ़ाई और करियर की शुरुआत में अभी कुछ समय है, इसलिए इस दौरान कोई व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। पिता की सलाह के बाद अंकित ने व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी की व्यवस्था हेतु बैंक से संपर्क किया।

बैंक से उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की जानकारी मिली। अंकित बताते हैं कि उनके घर के आसपास का क्षेत्र ट्रांसपोर्ट हब की तरह है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और वाहनों की रिपेयरिंग का काम भी बड़े स्तर पर होता है। उन्होंने इसी को ध्यान में रखते हुए मोटर पार्ट्स एवं वाहन रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। बैंक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत उन्हें 15 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ और उन्होंने वर्ष 2024 में अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।

अंकित बताते हैं कि व्यवसाय शुरू करने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई होती थी। व्यवसाय शुरू होने के बाद आमदनी में सुधार हुआ और अब वे परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं। बैंक ऋण की किश्तें भी वे नियमित रूप से समय पर जमा कर रहे हैं। अंकित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि योजना के माध्यम से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment