स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

सेंक्टोरिया, 29 सितंबर 2026:ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज स्कूली बच्चों के बीच विविध जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बेलबाद फ्री प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘Waste to Art’ एवं प्लास्टिक रिसाइकलिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए बेकार पड़ी सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि उचित सोच और रचनात्मकता के माध्यम से अपशिष्ट को उपयोगी एवं कलात्मक वस्तुओं में परिवर्तित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री विभांशु कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने का व्यावहारिक संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के बीच पौधों का वितरण भी किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छ परिवेश, उचित अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया।

स्पेशल कैंपेन 6.0 के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित यह पहल बच्चों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति विकसित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

Leave a Comment