अमरकंटक में आस्था का महाकुंभ , 23 से 26 अक्टूबर तक श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

---Advertisement---

अमरकंटक में आस्था का महाकुंभ , 23 से 26 अक्टूबर तक श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

श्रीविद्या परंपरा पर आधारित भव्य श्रीयंत्र मंदिर बनेगा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र ,

महोत्सव में होंगे वैदिक अनुष्ठान , यज्ञ , महालक्ष्मी पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों आध्यात्मिक आस्था और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा । सोनमुड़ा मार्ग स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ (श्रीयंत्र मंदिर) अपनी भव्य स्थापत्य कला , दिव्य आध्यात्मिक वातावरण और श्रीविद्या परंपरा पर आधारित विशिष्ट संरचना के कारण श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा ।

इसी क्रम में मंदिर परिसर में आगामी 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक चार दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा , जिसकी तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं ।
श्रीयंत्र मंदिर देवी उपासना , साधना और आध्यात्मिक चिंतन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है । मंदिर की संरचना श्रीयंत्र की दिव्य अवधारणा तथा सनातन परंपरा के सिद्धांतों पर आधारित है । यहां आने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना , ध्यान , जप एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे ।
प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था के अद्भुत संगम ने इस स्थल को अमरकंटक के प्रमुख दर्शनीय एवं धार्मिक केंद्रों में शामिल कर दिया है ।

आश्रम के प्रमुख स्वामी शरद पुरी जी महाराज ने बताया कि आयोजन 23 अक्टूबर 2026 को शोभायात्रा , कुंभ पूजन , अग्नि मंथन , अग्नि होम , दीप आराधना , चतुर्वेद पारायण एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 24 अक्टूबर को शांति अनुष्ठान , अधिवास , नवयोनी लिंगम पूजन तथा यंत्र स्थापना के विशेष कार्यक्रम होंगे । 25 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन , यंत्राधिवेशन , यज्ञशाला पूजन , कन्या पूजन , दंपति पूजन , निधिवृद्धि एवं रक्षा बंधन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे । वहीं 26 अक्टूबर को यज्ञ मंडप पूजन , प्राण-प्रतिष्ठा , महाकुंभाभिषेक , दीपाराधना एवं पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का भव्य समापन होगा ।

महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश से संत-महात्मा , साधु-संत एवं हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है । आयोजन से जुड़े संतों का कहना है कि यह महोत्सव केवल मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं और देवी उपासना के व्यापक प्रचार-प्रसार का माध्यम भी बनेगा।
आगे पुनः स्वामी शरद पुरी जी महाराज ने कहा कि श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ आध्यात्मिक ऊर्जा और देवी आराधना का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है । उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

अमरकंटक पहले से ही नर्मदा उद्गम, कपिलधारा , दुग्धधारा, सोनमुड़ा तथा प्राचीन मंदिरों के लिए विश्वविख्यात है । ऐसे में श्रीयंत्र मंदिर और यहां आयोजित होने वाला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार , परिवहन एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा ।

“चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था”

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में यज्ञ , हवन , महालक्ष्मी पूजन , कन्या पूजन , प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे ।
अमरकंटक निवासी संतोष सिंह कहते है कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण अभी से चालू हो गया है । प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं और पर्यटको की मंदिर आने की उत्सुकता ज्यादा बढ़ जाएगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment