मोजर बेयर पावर प्लांट में हुआ निक्षय शिविर का आयोजन
कोतमा/- अनूपपुर जिला क्षय अधिकारी डॉ.एस सी रॉय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन का कार्य जिले में सफलतापूर्वक संचालित है।इसी संदर्भ में शनिवार 26 सितम्बर को विकासखंड जैतहरी में स्थित मोजर बेयर पावर प्लांट में टीबी से सम्बंधित नि-क्षय शिविर का आयोजन किया गया
शिविर के दौरान प्लांट में कार्यरत सभी श्रमिकों की हेल्ड-एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही सभी श्रमिकों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच भी की गई। टीबी के संभावित मरीज जैसे रात में बुखार आना,दो सप्ताह से अधिक खाँसी आना,बलगम में खून आना कमजोरी,वजन का लगातार घटना आदि लक्षण पाये जाने पर बलगम के नमूने जांच हेतु लिए गए
उक्त कार्यक्रम में अनूपपुर डीपीसी श्रीमती सिम्मी वानखेड़े,एसटीएस श्री कमलेश विश्वकर्मा, एसटीएलएस श्री रमेश प्रजापति के साथ विकासखंड जैतहरी टीम के अन्य सभी काबिल स्टाफ उपस्थित रहे







































































