अनूपपुर 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर पोडकी, बस स्टैंड के पास निवासी विकास गुप्ता ने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान शुरू की है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्हें योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिली।
विकास बताते हैं कि वे अपना स्वयं का काम शुरू करना चाहते थे। योजना के माध्यम से मिली वित्तीय सहायता से वे दुकान शुरू कर सके। वर्तमान में उनका व्यवसाय चल रहा है और उनके साथ दो अन्य लोग भी काम कर रहे हैं।
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए विकास अब पोडकी में नई दुकान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई दुकान शुरू होने से काम को विस्तार देने और आगे अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
विकास गुप्ता ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली सहायता से वे अपना व्यवसाय शुरू कर पाए हैं और अब इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।







































































