भालूमाड़ा पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 7 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील

जमुना कोतमा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए भालूमाड़ा पुलिस ने 26 सितंबर की रात कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटियों एवं 3 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में की गई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान आबकारी एक्ट, मारपीट, चोरी, सट्टा एक्ट, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। पुलिस के अनुसार स्थायी वारंटियों में गुड़िया बाई पति स्व. खेलन सिंह गोंड, रामकली सिंह गोंड पति स्व. अमर सिंह गोंड, गोविंद कोल पिता गहनू कोल, दयाराम भरिया पिता आशाराम भरिया, उदयभान चौधरी पिता भीसम प्रसाद चौधरी और जनकलाल केवट पिता सुदामा केवट शामिल हैं
इसी तरह गिरफ्तारी वारंट के तहत कमलेश पाठक पिता रामकृपाल पाठक, हरीश पाठक पिता कमलेश पाठक तथा कृष्णा पनिका उर्फ आकाश पनिका पिता कन्हैयालाल पनिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस के मुताबिक वारंटियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34ए, भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं, सट्टा एक्ट तथा अन्य प्रकरणों में न्यायालयीन कार्रवाई लंबित थी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटों की तामील सुनिश्चित की
पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य लंबित वारंटों का प्रभावी निराकरण करना तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ कर न्यायालयीन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना बताया गया है। भालूमाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है
कार्रवाई में थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रहास बांधेकर, प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, सत्यभान सिंह, मोहित राणा, जितेन्द्र खलखो, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह एवं अभिषेक राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही

































































