रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 7 स्थायी और 2 वसूली वारंट तामील

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 7 स्थायी और 2 वसूली वारंट तामील

अयोध्या से भी दबोचा गया वारंटी, लाखों की बकाया राशि से जुड़े मामलों में कार्रवाई

रामनगर। जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 27 सितंबर को कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी 7 स्थायी गिरफ्तारी वारंट एवं 2 वसूली गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम, भारतीय दंड संहिता, एनडीपीएस एक्ट एवं पराक्रम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामलों के वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

स्थायी वारंटियों में बबलू सिंह पाव व रवि कुमार पाव निवासी फुलवारी टोला, गौरव उपाध्याय निवासी सेमरा, रामेश्वर कोल उर्फ बाबू निवासी न्यू डोला, चैनवती यादव निवासी बरतराई, अभिषेक उर्फ गोलू निवासी राजनगर तथा रमाकांत द्विवेदी निवासी न्यू डोला शामिल हैं। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

वहीं, ग्राम न्यायालय सिविल कोर्ट कोतमा के वसूली गिरफ्तारी वारंट पर परविंद चौधरी निवासी पक्काधौड़ा, खोंगापानी (एमसीबी, छत्तीसगढ़) को ₹4.38 लाख की बकाया राशि के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एक अन्य मामले में शेषमणि वर्मा निवासी झीमर कॉलोनी को पुलिस ने अयोध्या, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध ₹57 हजार की वसूली राशि से संबंधित वारंट जारी था। रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment