रिक्त पदों पर भाजपा अनूपपुर ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर द्वारा संगठन के रिक्त पड़े पदों पर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं जिला प्रभारी संजय साहू की सहमति से जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने 24 सितंबर को पदाधिकारियों की सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार पुष्पेन्द्र जैन को जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सर्राटे, राजा तिवारी को जिला मंत्री तथा आशुतोष सराफ को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीमती गुड़िया रौतेल को सह कार्यालय प्रभारी, श्रीमती रश्मि खरे को सह कार्यालय मंत्री तथा श्रीमती उर्मिला शर्मा को सह मीडिया आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।


































































